लाडनूं: लाडनूं कस्बे में डंपर चालक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत व दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Ladnu, Nagaur | May 9, 2024 लाडनूं कस्बे मे जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के डाबड़ी लेड़ी मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार मनीष पुत्र कालूराम नायक व राकेश पुत्र बाबूलाल लुहार लेड़ी से लाडनूं आ रहे थे। इसी दौरान उनको एक डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।