लाडनूं: लाडनूं कस्बे में ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, आमजन को आवश्यक जानकारी प्रदान करने के दिए निर्देश
Ladnu, Nagaur | May 7, 2024 डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर व सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक के निर्देशन पर निरीक्षण दल के प्रभारी प्रोग्रामर पंकज कुमार व सूचना सहायक नलिन वर्मा ने लाडनूं कस्बे के ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ई-मित्र केन्द्रों पर राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट, को-ब्रांडेड बेनर, निरीक्षण एवं शिकायत पुस्तिका की जांच की गई।