लाडनूं: लाडनूं शहर में एक दिन पहले रात्रि को घर से निकले 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ladnu, Nagaur | May 5, 2024 लाडनूं शहर के सुनारी रोड़ स्थित एक नोहरे मे एक 15 वर्षीय किशोर के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने मृतक के शव को स्थानीय मोर्चरी मे रखवाया। जहां पर परिजनों की मौजूदगी मे मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस बारे मे लाडनूं थाने के हैड कांस्टेबल गोपाल बलारा ने बताया कि मृतक सरफराज नाईयों का बास वार्ड 5 निवासी था।