🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
🔹 जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
🔹 प्रतिनिधियों को प्रपत्र 9, 10, 11, 11A एवं 11B की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
🔹 दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की निर्धारित अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक।
🔹 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ताओं (BLA) के माध्यम से मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (BLO) को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
✅ त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी निर्वाचक नामावली तैयार करने में सभी की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
#विशेष_संक्षिप्त_पुनरीक्षण
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद