टाटीझरिया: बेडम में गणपति पूजा उल्लासपूर्वक मनाने का निर्णय, पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में
बेडम में गणपति पूजा उल्लासपूर्वक मनाने का निर्णय, आगामी बैठक में होगा पदाधिकारियों का चयन। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के डुमर पंचायत अंतर्गत बेड़म गांव में आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एवं पूजा प्रेमियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गणपति पूजा को भव्य, व्यवस्थित और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।