नवाबगंज: कजियापुर गांव में 1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, दोस्त पर लगा आरोप, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के कजियापुर गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर 28 वर्षीय श्यामू यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही द्वारिका यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। श्यामू और द्वारिका साथ काम करते थे और उनके बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।