नवाबगंज: लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालिका हवेली के पास एक गिट्टी लदा ट्रक पलटा, लोग बाल-बाल बचे
बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालिका हवेली के पास एक गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। ट्रक चालक जितेंद्र के मुताबिक ट्रक महोबा से गोंडा की ओर जा रहा था। शनिवार व रविवार की रात्रि करीब 1 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।