नवाबगंज: भाकियू दशहरी के जिला अध्यक्ष ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर को लेकर विधानसभा घेरने की प्रशासन को दी चेतावनी
बाराबंकी के भारतीय किसान यूनियन दशहरी के जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने रविवार करीब 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिगत दिनों में जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर की बदहाली को लेकर के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और जिला अस्पताल में हृदय रोग का कोई चिकित्सक कई वर्षों से नहीं है।