नवाबगंज: जैदपुर विद्युत उपकेंद्र में क्षेत्र के कई गांवों में लाइट ना आने से उपभोक्ता परेशान #jansamasya
बाराबंकी के जैदपुर विद्युत केंद्र से विद्युत सप्लाई न होने से क्षेत्र के कई गांवो के लोग इस भीषण गर्मी में परेशान है गोठिया गांव के रहने वाले रामविलास वर्मा ने रविवार करीब 1 बजे बताया कि रात से लाइट नहीं आ रही है और इस भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द लाइन सही करने की मांग की।