नवाबगंज: चंदौली पावर हाउस में बिजली संकट, 36 गांवों में रात से अंधेरा, लोग परेशान, कर्मचारियों का नंबर भी स्विच ऑफ
बाराबंकी के चंदौली पावर हाउस क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई। रात 10 बजे से अब तक तीन दर्जन से ज्यादा गांव अंधेरे में डूबे हैं। सदरुद्दीनपुर, बेरहरा, गोदहा और देवकालिया जैसे गांवों में बिजली पूरी तरह बंद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनवर्टर भी डाउन हो चुके हैं और भीषण गर्मी में हाल बेहाल है।