नवाबगंज: देवा रोड स्थित गांधी सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रशांत मिश्रा को किया गया याद
देवा रोड स्थित गांधी सभागार में रविवार 2 बजे ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक व संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवंगत दादा प्रशांत मिश्रा के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें शामिल लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी ने जीवन पर प्रकाश डाला।