करछना: छिवकी गांव में युवक की हुई हत्या के आरोपी अभियुक्त को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नैनी थाना क्षेत्र के छिवकी गांव में बुधवार रात को गांव के अंकित भारतीया पुत्र राजकुमार और मोहित शर्मा के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गया था। उसी दरमियान मोहित शर्मा ने अंकित भारतीया पर चाकू से हमला कर मौके से भाग निकला। उधर घायल युवक की देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को नैनी पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को नैनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।