करछना: बड़गोहना खुर्द गांव में चोरों ने धावा बोलते हुए दरवाजे की कुंडी खोलकर चोरी की घटना को दिया अंजाम जांच में जुटी पुलिस
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत बड़गोहना खुर्द गांव निवासी दिलीप भारतीया के यहां बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। देर रात होने पर घर के सभी सदस्य सो गए उसी दरमियान चोरों ने दरवाजे की कुंडी खोलकर अलमारी में रखा 45 हजार रुपए एवं सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।