कटकमदाग: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में सात टीमों ने दर्ज की शानदार जीत, मैदान में दिखा रोमांच
कटकमदाग प्रखंड के कटकमदाग खेल मैदान में मंगलवार को तीन बजे से आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मुकाबलों में सात टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह मजबूत की।