सेन्हा: दुर्गा पूजा के लिए लोहरदगा पुलिस लाइन में दंगा-रोधी अभ्यास, पुलिस ने दिखाई मजबूत तैयारी
दुर्गा पूजा के दौरान सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा की चुनौती और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारी को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन ने अपनी रणनीति को जमीन पर परखा। बुधवार शाम 5 :30 बजे बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एंटी राइट मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने जिस तरह उपद्रव, पथराव, आगजनी और आपात परिस्थितियों से निपटने