सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भोलेशंकर एवं माता पार्वती की श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। रविवार की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और शाम लगभग 4:00 बजे तक पूजा-अर्चना का क्रम लगातार जारी रहा।