सेन्हा: सेन्हा दुर्गा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया श्रवण
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ संपन्न होने के उपरांत शुक्रवार संध्या लगभग 6 बजे कथा वाचक विष्णुचित्त महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया गया। प्रवचन के प्रथम दिवस उन्होंने श्रीमद्भागवत महात्म्य तथा सत्यनारायण कथा के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।