सेन्हा: सेन्हा में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शुरू, 27 फरवरी तक चलेगा
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सह शतचंडी कलश यात्रा का शुभारंभ बुधवार सुबह लगभग 9 बजे से हुआ। नौ दिवसीय दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।