सेन्हा: सेन्हा में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 192 छात्रों ने राजनीति विज्ञान व 217 ने संस्कृत की परीक्षा दी
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के निर्देशानुसार प्रखंड के नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय, अरु तथा बेसिक उच्च विद्यालय, सेन्हा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।