कैरो: कैरो में खेत में पानी पटाने को लेकर हुए संघर्ष में एक की मौत, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी खक्सी टोली गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार देर रात की है। खेत में लगी मटर की फसल में पानी पटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में 40 वर्षीय कारी उरांव की मौत हो गई,