मधेपुरा: पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को छात्र जदयू ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज बुधवार की रात 9 बजे टी.पी. कॉलेज मधेपुरा के गेट पर छात्र जनता दल यूनाइटेड (जदयू), बीएन मंडल विश्वविद्यालय इकाई की ओर से कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की।