मधेपुरा: मधेपुरा कोर्ट परिसर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में बरामदगी की गुहार लगाई
मधेपुरा कोर्ट परिसर से बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली निवासी विजय कुमार यादव ने बताया कि 23 अप्रैल यानी बुधवार को वह अपने भतीजा अवनीत के साथ मधेपुरा कोर्ट आया था। दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर काम के लिए कोर्ट के अंदर चले गए।