मधेपुरा: BNMU के स्नातकोत्तर विभाग में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस मनाया गया, VC ने छात्रों को प्रेरणा लेने के लिए कहा
बीएन मंडल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में बुधवार को वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर संगोष्ठी हुई। इसमें शोधार्थी, छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने दीप प्रज्वलित कर की। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को हराया।