मधेपुरा: कर्पूरी चौक के पास पुलिस को देख दो संदिग्ध युवक भागे, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
मधेपुरा के कर्पूरी चौक पर बुधवार की सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कमांडो टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और पुलिस के इशारे को नजरअंदाज कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन भागते समय दोनों युवक असंतुलित होकर गिर पड़े। इस दौरान एक युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गया।