मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक: सदस्यता अभियान और रचनात्मक कार्यों पर चर्चा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज बुधवार को दिन के 3:00 बजे मधेपुरा के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत सह मंत्री समीक्षा यदुवंशी ने की। इस अवसर पर विभाग संयोजक सौरभ यादव, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, प्रांत सह शोध प्रमुख रंजन यादव, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक आमोद आनंद उपस्थित रहे।