सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने अपनी कार को ही ‘Kissing Car’ बना दिया। दावा है कि कार की बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए और इसके बाद वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया।
वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और महज 24 घंटे में करीब 55 लाख यानी 5.5 मिलियन व्यूज पहुंच गए। लेकिन वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस की भी नजर पड़ गई।
मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान कर उसे बरामद किया और कार मालिक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया।
आखिर 3400 किस के निशान कैसे बनाए गए? वीडियो इतना वायरल कैसे हुआ? और पुलिस ने किस नियम के तहत कार्रवाई की? जानिए इस पूरी खबर में।
#KissingCar #Gwalior #ViralVideo #InstagramReels #55MillionViews #3400Kiss #TrafficPolice #ViralReel #SocialMedia #Instagram #MadhyaPradesh #GwaliorNews #TrafficFine #ViralNews #WeeHoursNews