ब्रह्मपुर: नैनीजोर में बाढ़ का पानी घटा, स्थिति नियंत्रण में; सीओ ने दी राहत-बचाव की अहम जानकारियां
ब्रह्मपुर की अंचलाधिकारी खुशबू खातून ने बाढ़ को लेकर अहम जानकारी देते हुए शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बताया कि क्षेत्र में पानी का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पहले से ही राहत एवं बचाव की समुचित व्यवस्था की गई थी।