नरसिंहगढ़ में मोबाइल की जिद में नदी में कूदा युवक, बचाने पिता ने भी लगाई छलांग, स्थानीय मछुआरों ने नाव से रेस्क्यू कर बचाई जान
दमोह के नरसिंहगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल की जिद को लेकर हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय अंकित पिता द्वारिका यादव सुनार नदी में कूद गया। बेटे को बचाने के लिए 68 वर्षीय पिता द्वारिका यादव ने भी नदी में छलांग लगा दी। दोनों पुल के नीचे भंवर में फंस गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे डालचंद रैकवार ने नाव की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को नए कपड़े पहनाकर समझाइश दी और घर भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Damoh, Damoh | Aug 27, 2026