फरसगांव: कलेक्टर ने फरसगांव क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ऑपरेटर, भंडारण एवं आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने और धान खरीदी की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।