फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आलोर निवासी 40 वर्षीय पीलसाय कोर्राम मगलवार को बोरगांव काम करने गया था और वापस घर नही आया, उसकी पत्नी ने गुरुवार को फरसगांव थाने में गुम होने का रिपोर्ट दर्ज करवाया था,फरसगांव पुलिस गुम इंसान दर्ज कर खोजबीन करते हुए रिपोर्ट के 24 घण्टे के अंदर में ही गुम पीलसाय को बोरगांव से दस्तयाब कर शुक्रवार को बयान के बाद परिजनो को सौपा है