फरसगांव: फूपगांव में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का समापन, स्टार इलेवन फूपगांव ने जीता खिताब
फरसगांव विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत फूपगांव में आयोजित 10 दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया। फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन फूपगांव और बुनागांव टीम के मध्य हुआ।जिसमे फूपगांव की टीम ने जीत दर्ज किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹20,000 नगद एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार ₹10,000 नगद एवं ट्रॉफी दिया गया।