फरसगांव: पुलवामा हमले में शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई
शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे फरसगांव नगर के अस्प्ताल चौक के पास नगरवासियो के द्वारा विगत सात वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद हुए जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभी ने वीर जवानों की शहादत को याद कर मोमबत्ती जलाकर 02 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान फरसगांव थाना पुलिस के जवान सहित नगरवासी उपस्तिथ रहे।