फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरपुर में बुधवार को 4 बजे केशकाल विधायक नीलकण्ठ टेकाम ने एक महत्वपूर्ण स्टाप डेम सह पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। यह स्टाप डेम सिरपुर के भवँरडीह नदी में 6 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक टेकाम ने उपस्तिथ ग्रामीणों से कहा कि इस विकास कार्य से स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।