मड़ावरा: मड़ावरा थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में 2 व्यक्तियों पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
थाना मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर मड़ावरा और रनगांव से 2 व्यक्तियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।