सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के कांदी गांव में मृतक का शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस समझाने में जुटी
मऊ आइमा इलाके के तिलक का पूरा गांव समीप नौआ बाग में शनिवार की सुबह युवक का गला रेतकर हत्या किया शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सौरभ भारतीया निवासी कांदी थाना थरवई के रूप में हुई। वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई। वहीं मृतक का शव का घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुलिस समझाने में जुट गई।