बंदगांव: विधायक जगत माझी ने बंदगांव के कोमडेला में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सिंदुरिबेड़ा पंचायत के कोमडेला गांव में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का रविवार को विधायक जगत माझी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों से कार्य की जानकारी ली।