कोईलवर: सकड़ी से पटना के लिए राजद का काफिला रवाना, सैकड़ों गाड़ियों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत सकड़ी फोरलेन से बुधवार सुबह 10 बजे राजद कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला पटना के लिए रवाना हुआ। बड़हरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला पटना के लिए रवाना हुआ।