सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री महाविद्यालय रायसेन में प्राथमिक उपचार संबंधी कार्यशाला सह शिविर का आयोजन
–––
–––
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब तथा जिला चिकित्सालय रायसेन के तत्वाधान में प्राथमिक उपचार हेतु शिविर सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में सीपीआर (CPR): हृदय गति रुकने (Cardiac Arrest) की स्थिति में दिया जाने वाला प्राथमिक उपचार, घाव पर पट्टी बांधना: चोट लगने पर सही तरीके से ड्रेसिंग और पट्टी बांधना और रक्तस्राव नियंत्रण: अत्यधिक खून बहने से रोकने के उपाय के बारे में बताया गया।
इसी प्रकार त्वचा झुलसने या जलने पर तत्काल राहत के उपाय, घुटन (चोकिंग) या सांस की नली में रुकावट आने पर दी जाने वाली प्राथमिक सहायता की भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ जी.एस. कुरवैती एव डॉ दीपक मीणा की उपस्थिति में हुआ। साथ ही मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एव रेड रिबन अधिकारी श्री डेंगरिया खेड़कर के द्वारा किया गया जिसमे बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और जीवन रक्षक तकनीकों को सीखा। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में छत्रों ने हेल्थ चेकअप करवाया और रक्तदान किया इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में दूसरों की मदद करने की भावना भी सशक्त होती है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026