आगामी त्यौहारों को उत्साह,सुरक्षा एवं शांति के साथ मनाएं-कलेक्टर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
--
आगामी त्यौहारों एवं उत्सवों को पूर्ण उत्साह के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं जाएं। इस आशय के विचार कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कही।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि अशोकनगर में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जाते है। आगामी त्यौहारों को इसी तरह आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने दीपावली पर्व पर पटाखों के अवैध भणडारण एवं निर्माण के संबंध में निर्देश दिए कि जिले के किसी भी स्थान पर पटाखों का अवैध भण्डारण एवं निर्माण न हो इस पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही खाद्य पदार्थो की सतत निगरानी कर मिलावटी के विरूद्ध अभियान चलाया जाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन हेतु सभी आवश्यक उपाए किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिससे किसी अनहोनी दुर्घटना से बचा जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि आने वाले त्यौहारों को सभी के सहयोग से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ मनाएं जायेगें। गांधी पार्क के व्यवस्तम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जायेगा। पटाखा स्थल पर दुकानों का संचालन निश्चित दूरी पर कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रतिबंधित कार्बाइन गन के उपयोग के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनांए जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था में शासन,प्रशासन का सहयोग किये जाने की बात कही।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने कहा कि नगरपालिका द्वारा गांधी पार्क पर व्यवस्थित यातायात सुगम करने के लिए दुकानों को क्रमबद्ध तरीके से लगवाया जायेगा।
बैठक में आगामी 06 नवम्बर को धनतेरस,08 नवम्बर को दीपावली,09 नवम्बर को गोवर्धन पूजा,11 नवम्बर को भाईदूज,15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा जयंती, 16 नवम्बर को भगवान सहस्त्रबाहू जयंती,20 नवम्बर को नामदेव जयंती एवं देवउठनी एकादशी,22 नवम्बर को झलकारी बाई जयंती,24 नवम्बर को गुरूनानक जयंती,14 दिसम्बर को गुरू तेज बहादुर का शहीदी दिवस तथा 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे(बडा दिन) मनाये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सदस्यों के सुझाव लिये गये।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, सहित शांति समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar