जनसुनवाई में कलेक्टर ने आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की मस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना एवं समस्याओं के हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 176 आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में ग्राम राजपुर निवासी बालकिशन कोरी द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम जुग्या निवासी कप्तान सिंह द्वारा खसरा नम्बर ऑनलाईन करने,वार्ड 3 मुंगावली निवासी रामसखी बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम खानपुर निवासी रघुवीर केवट द्वारा राशन पर्ची में नाम काटे जाने,ग्राम खिरिया गुहास निवासी मांगीलाल द्वारा अवैध कब्जा हटवाये जाने,ग्राम हैदर निवासी अजय चिडार द्वारा राशि स्वीकृत कराये जाने,ग्राम बर्री निवासी मलखान लुहार द्वारा मछली पालन हेतु लोन दिलाये जाने,ग्राम बमनावर निवासी गुड्डीबाई द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम पिपरिया निवासी नीलम गर्जर द्वारा नक्शा उपलब्ध कराये जाने,ग्राम पडरिया निवासी प्रेम बाई आदिवासी द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये जाने,ग्राम बामौरा निवासी हल्कीबाई द्वारा प्रधनमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम भौराकाछी निवासी मर्दन अहिरवार द्वारा भूमि से कब्जा हटवाये जाने,ग्राम खोकसी निवासी सुजान यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने कराए जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद,डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar