नवांकुर संस्थाओं की मासिक जिला स्तरीय बैठक आयोजित
--
म.प्र. जन अभियान परिषद अशोकनगर द्वारा संवाद योजनांतर्गत नवांकुर संस्थाओं की मासिक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर (राज्य मंत्री दर्जा), कलेक्टर श्री साकेत मालवीय , संभाग समन्वयक श्री सुशील बरूआ, डॉ जयमंडल यादव , श्री अशोक लोधी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शीला जाटव , मंडल अध्यक्ष श्री सनत शर्मा, समस्त विकासखण्ड समन्वयक एवं नवांकुर संस्थाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत उपरांत जिला समन्वयक श्री बद्रीप्रसाद चौहान द्वारा परिषद द्वारा किये गये कार्यों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। नवांकुर संस्थाओं द्वारा संस्था द्वारा किये गये कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र , वाचनालय, समिति की नियमित बैठके एवं शासन के समस्त अभियानों में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली नवांकुर संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड समन्वयक श्री मनोज यादव द्वारा किया गया। विकासखण्ड समन्वयक श्री दीपक पटेरिया एवं श्रीमति वंदना सगर द्वारा संस्थाओं को जल संचय अभियान एवं एमआई एस पोर्टल पर गतिविधियां अपलोड करने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विकासखण्ड समन्वयक श्री द्वारका प्रसाद पाठक द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया। अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में ट्री गार्ड सहित पौधारोपण किया गया। नवांकुर संस्थाओं द्वारा किये गये कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
#ashoknagar