कलेक्टर ने ग्राम नारायणपुर में स्कूल,आंगनवाडी,राशन दुकान का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने बुधवार को भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत नारायणपुर में स्कूल,आंगनवाडी,राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीवीजीरामजी योजना के तहत ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यो की जानकारी ली। साथ ही कार्यो की प्रगति नही पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्माण कार्यो के रिकॉर्ड की जानकारी नही देने पर कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत के उपयंत्री को बीवीजीरामजी योजना के तहत नवीन कार्य प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए है।
स्कूल का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर स्कूली बच्चों से शैक्षणिक संवाद कर शिक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने स्कूली बच्चों से सवाल जबाव किये। स्कूली बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल जबाव के उत्तर दिये गये। शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाये जाने पर उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों को बन रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू अनुसार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल परिसर पर पर्याप्त साफ सफाई रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल परिसर में जर्जर भवनों का चिन्हाकंन कर डिस्मेंटल की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण
--
कलेक्टर द्वारा नारायणपुर आंगनवाडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर सुपरवाईजर द्वारा निरंतर भ्रमण न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी में बच्चों की उपस्थिति/वजन पंजी और न ही कोई बच्चा आंगनवाडी केन्द्र पर नही मिलने पर आंगनवाडी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए।
उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
--
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री मालवीय ने ग्राम नारायणपुर में संचालित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन वितरण की जानकारी ली तथा सेल्समेन को रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण मॉनीटरिंग समिति की नियमित बैठक करने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर द्वारा निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ एक माह में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम नारायणपुर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम नारायणपुर में कुल 80 प्लॉटों में से 68 प्लॉटों के स्वामित्व अभिलेखों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष 12 प्लॉटों के स्वामित्व अभिलेखों का निष्पादन किया जाना शेष है। उन्होंने निर्देशित किया गया कि शेष 12 स्वामित्व अभिलेखों का निष्पादन आगामी 06 नवम्बर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे ग्राम में स्वामित्व योजना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके।
भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव,तहसीलदार श्री संतोष धाकड़ साथ रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026