ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट लगा, 13 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के टाड़ी ओबेरी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चालू करने गए 13 वर्षीय प्रवीण की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 6 बजे प्रवीण खेत में फसल को पानी देने गया था। मोटर का स्विच दबाते ही वह बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #RajasthanNews #DungarpurNews #BreakingNews #AccidentNews