भाजपा में टिकट वितरण को लेकर बवाल, भाजपा कार्यकाल में लगाए कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे
डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तिजवड़ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और नगर अध्यक्ष व जिला महामंत्री के सामने जमकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, इसके बावजूद एक ही परिवार को दोबारा टिकट देने की चर्चा से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने टिकट वितरण में पार्टी के प्रति समर्पण, जनाधार और वार्ड में किए गए कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
विरोध के दौरान कुछ देर तक माहौल गरम रहा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की आपत्तियां सुनीं और उनकी बात वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही संगठन की एकजुटता बनाए रखने की अपील की। टिकट वितरण से पहले भाजपा में उठा यह विरोध चुन�