अरनोद में भाजपा के टिकट बंटवारे से सियासी हलचल तेज, कहीं पति-पत्नी को मौका तो कहीं दावेदारों को झटका
प्रतापगढ़ के अरनोद नगरपालिका चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। 20 वार्डों के लिए जारी सूची में पार्टी ने अनुभवी और नए चेहरों पर दांव लगाया है। खास बात यह रही कि पूर्व सरपंच शांति मीणा को वार्ड नंबर 1 और उनके पति बालूलाल मीणा को वार्ड नंबर 2 से टिकट मिला। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वर चौधरी को वार्ड 7 और उनकी पत्नी नेहा चौधरी को वार्ड 4 से उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी ओर वार्ड 8 की निवर्तमान सरपंच संगीता राणा के पति भरत राणा और मंडल महामंत्री संजय साह को टिकट नहीं मिला। वार्ड 20 से योगेश शर्मा को मौका मिलने के बाद यहां भी दावेदारों में नाराजगी की चर्चा है। अब टिकट से वंचित दावेदारों के रुख पर सभी की नजरें हैं।
#Arnod #ArnodMunicipalElection #Pratapgarh #RajasthanPolitics #NagarPalikaElection