प्रतापगढ़ में 995 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक भी पकड़ी
प्रतापगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने 995 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को बांसवाड़ा रोड बाईपास पर गश्त के दौरान एक युवक बिना नंबर की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह बाइक वापस घुमाने लगा, जिस पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली।
तलाशी में बाइक की टंकी पर रखी थैली से 995 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और परिवहन में इस्तेमाल बाइक जब्त कर 24 वर्षीय फिरोज शेख निवासी बसाड़ को गिरफ्तार किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#Pratapgarh #RajasthanPolice #GanjaSeized #NDPSAct #CrimeNews PoliceAction
Dungarpur, Dungarpur | Aug 31, 2026