बांसवाड़ा निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, टिकट नहीं मिला तो पूर्व पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन
बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सियासी सरगर्मी चरम पर रही। कलेक्ट्रेट समेत तीन अलग-अलग नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। वार्ड 1 से 20 तक एसडीएम कार्यालय, 21 से 40 तक तहसीलदार कार्यालय और 41 से 60 तक कृषि विभाग कार्यालय के पास नामांकन जमा किए गए।
इसी बीच वार्ड 49 से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व पार्षद मुकेश नायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। नायक 2009 में भाजपा से पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार पूर्व मंत्री भवानी जोशी के बेटे भरत जोशी को टिकट दिए जाने से उन्हें मौका नहीं मिला। वहीं, अंतिम दिन पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में मुस्तैद रह
#Banswara #BanswaraNews #MunicipalElection2026 #NagarParishadElection #RajasthanPolitics