गावां: जोड़ासिमर से बलथरवा-तिलैया तक सड़क जर्जर, आवागमन में भारी परेशानी
Gawan, Giridih | Sep 7, 2026 जोड़ासिमर से बलथरवा-तिलैया तक सड़क जर्जर, आवागमन में भारी परेशानी।गावां प्रखंड अंतर्गत पसनौर पंचायत के जोड़ासिमर से बलथरवा, दूधपनिया होते हुए तिलैया गांव एवं बंगालीबारा-मंझने तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।