#Balrampur ! संगीतमयी सुंदरकांड पाठ से गूंजा हनुमान गढ़ी मंदिर, भव्य आरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
स्वामी महेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन, जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल...
#बलरामपुर। वीर विनय चौराहे पर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगीतमयी सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के उत्तराधिकारी स्वामी महेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान हनुमान जी की भव्य आरती की गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर परिवार, समाज और जनकल्याण की मंगलकामना की।
इस मौके पर डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, डीपी सिंह बैस, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, अविनाश मिश्र, अशोक पांडेय, पवन शुक्ल, हेमंत तिवारी, अनूप कुमार मिश्र और डब्बू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के आदर्शों को आत्मसात कर सेवा, समर्पण और सद्भाव की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
#balrampur
Balrampur, Balrampur | Nov 9, 2026