खानपुर: खानपुर कस्बे में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने आज दूध की आपूर्ति की बंद
खानपुर कस्बे में दूध के दाम बढ़ाने की माँग को लेकर दूध विक्रेताओं ने आज कस्बे में दूध की आपूर्ति बंद कर दी।दूध विक्रेताओं ने आज बुधवार को शाम 4:30 बजे के लगभग बताया कि पशुपालन की लागत की तुलना में दूध के दाम नहीं मिल पा रहे जिसके चलते पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ है।दूध विक्रेताओं ने कस्बे में डेयरी संचालकों से दूध की थैली छीन कर उन्हें बहा दिया ।